फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the foundation day of BJP, the pledge of flag hoisting, service and nation building was reiterated

Delhi NCR News: भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की अगुवाई में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था। इसके अलावा राजधानी के सभी जिला कार्यालयों में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर इस दिन को उत्साह के साथ मनाया। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसका श्रेय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के देश और समाज की सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जनसंघ से शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed