फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On Saturday Delhi air in very poor category AQI recorded at 320

कब सुधरेगी दिल्ली की हवा: आज भी बेहद खराब श्रेणी में हुई दर्ज, अगले तीन दिन सांसों में ऐसे ही खुलेगा ये 'जहर'

Sat, 06 Jan 2024 07:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

Delhi AQI Today: सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 161 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 296, फरीदाबाद में 276, नोएडा में 260 व गाजियाबाद में 242 व एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
On Saturday Delhi air in very poor category AQI recorded at 320
दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से प्रदूषण में आंशिक सुधार आया है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 320 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 13 सूचकांक की कमी आई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा सात इलाकों में एक्यूआई 200 के पार और एक इलाके में 100 से अधिक एक्यूआई रहा। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को औसतन छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर की ओर से चली। वहीं, रविवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर दिशा की और से चलेगी। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चल सकती है। गति चार से आठ किमी रहने के आसार है। मंगलवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से 16 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। आशंका है कि मंगलवार तक स्थिति सुधरने के कोई आसार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक विहार रहा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें विवेक विहार का सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 370 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। नेहरू नगर में 365, वजीरपुर व आरके पुरम में 350, ओखला फेज-2 में 346, पंजाबी बाग में 345, पटपड़गंज में 343 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इनमें एनएसआईटी द्वारका में 277, नजफगढ़ में 267, दिलशाद गार्डन में 264, आईटीओ में 254 व डीटीयू में 220 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी रही। इनमें सोनिया विहार में 182 सूचकांक दर्ज किया गया।

विज्ञापन

गुरुग्राम की हवा रही सबसे साफ
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 161 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 296, फरीदाबाद में 276, नोएडा में 260 व गाजियाबाद में 242 व एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed