{"_id":"5c57d6aebdec220bb35c3065","slug":"on-dadri-eastern-peripheral-expressway-many-vehicles-collides-due-to-fog-big-accident-many-injure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, 8 गाड़ियां आपस में टकराईं, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, 8 गाड़ियां आपस में टकराईं, आधा दर्जन लोग घायल
Mon, 04 Feb 2019 11:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह कोहरे ने कोहराम मचा दिया। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही जिसके चलते 8 गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं और करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है घायलों में दो हालत बेहद नाजुक है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में एक्सप्रेसवे से गाड़ियों को हटाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि घायलों का इलाज चल रहा है साथ ही यातायात सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन 8 गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई उनमें 6 ट्रक और दो कारें हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रकों में फल सब्जियां आदि लदी थीं।
विज्ञापन