{"_id":"5f23f6015ef445681928582e","slug":"on-august-5-led-screen-will-be-installed-in-delhi-to-be-aware-of-every-activity-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अगस्त को अयोध्या की हर गतिविधि से रूबरू होने के लिए दिल्ली में लगेगी एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अगस्त को अयोध्या की हर गतिविधि से रूबरू होने के लिए दिल्ली में लगेगी एलईडी स्क्रीन
Fri, 31 Jul 2020 04:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:14 PM IST
सार
- भाजपा कार्यकर्त ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए हर घर में दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयोध्या में पांच अगस्त के कार्यक्रम को दिल्ली के सभी विधानसभा में लोग देख सकेंगे। भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी की है। सभी 70 विधानसभा में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि एक-एक गतिविधि को दिल्ली वाले लाइव देख सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन समारोह में शरीक होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में एलइडी लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ देखा जाएगा। शिलान्यास के भूमि पूजन समारोह का कार्यक्रम विभिन्न टीवी चैनलों पर लाईव दिखाया जाएगा जिसे सभी कार्यकर्ता स्वंय देखें व दूसरे लोगों को भी इसे देखने के लिय प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर दीप जलाएंगे व अपने संबन्धियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। 5 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन आने वाले समय में एक ऐसी इबारत लिखेगा जिसे सदियों तक आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इस ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बनाना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
एक अन्य कार्यक्रम में आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जाति का संरक्षण है। एक ओर कोरोना संकट है तो दूसरी ओर प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी। लिहाजा बड़ी संख्या में लोगों को पौधा लगाने की आवश्यकता है। क्योंकि प्रकृति का सबसे ज्यादा दोहन मानव ही करते हैं। संतुलन डगमगाने लगता है और परिणति अक्सर भयावह प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।