फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Omicron in delhi 4 new cases all admitted in private hospital total toll reaches to 26 in capital

दिल्ली में ओमिक्रॉन: राजधानी में सामने आए चार नए केस, सभी संक्रमित निजी अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Dec 2021 12:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

चिंताजनक खबरों के बीच राहत की बात ये है कि कुल 26 मरीजों में से 12 ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 14 का इलाज अभी जारी है।

विज्ञापन
Omicron in delhi 4 new cases all admitted in private hospital total toll reaches to 26 in capital
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से अपने पांव पसार रहा है। रविवार को जहां राजधानी में ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया, वहीं सोमवार को एक साथ चार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। बताया जा रहा है कि यह चारों मरीज दिल्ली के निजी अस्पताल मैक्स में भर्ती हैं।

विज्ञापन


हालांकि चिंताजनक खबरों के बीच राहत की बात ये है कि कुल 26 मरीजों में से 12 ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 14 का इलाज अभी जारी है।

 रविवार को महाराष्ट्र में छह, गुजरात में आए ओमिक्रॉन के चार नए संक्रमित
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वायरस संक्रमण के छह और गुजरात में चार नए मामले मिले हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए छह मरीजों में से दो तंजानिया से लौटे हैं। दो मरीज इंग्लैंड और एक मध्य पूर्व से लौटा है। ये पांचों कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। एक अन्य मरीज पुणे जिले के जुन्नार का पांच साल का बच्चा है।
विज्ञापन


उधर, अहमदाबाद में ब्रिटेन से 15 दिसंबर को लौटे 45 वर्षीय एनआरआई और उनके 15 वर्षीय बेटे के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा, हाल ही में दुबई की यात्रा कर लौटी सूरत की महिला कारोबारी और तंजानिया के 23 वर्षीय नागरिक में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed