फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Omicron cases in delhi update 27 December 63 new cases today, total tally reach 142 no one discharged for last 4 days

ओमिक्रॉन के मामलो में अब दिल्ली शीर्ष पर: आज 63 नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 142, चार दिन से किसी को नहीं मिली छुट्टी

Mon, 27 Dec 2021 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Dec 2021 10:16 AM IST
सार

ओमिक्रॉन के सोमवार को आए 63 मामलों के साथ ही अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 142 हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
Omicron cases in delhi update 27 December 63 new cases today, total tally reach 142 no one discharged for last 4 days
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बावजूद जारी है लोगों की लापरवाही - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे के साथ ही ओमिक्रॉन के तेजी से बड़ी संख्या में सामने आ रहे मामलों ने परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 63 नए मामले सामने आए हैं, जो बड़ी चिंता का विषय है।

विज्ञापन


इन 63 मामलों के साथ ही अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 142 हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं बीते चार दिनों से किसी ओमिक्रॉन संक्रमित को छुट्टी भी नहीं मिली है जिसके चलते ठीक होन वाले संक्रमितों की संख्या अभी 23 ही बनी हुई है।
विज्ञापन


 
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी दिल्ली में कोरोना से मरीज की हुई मौत
रविवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। इस महीने में यह सातवीं मौत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 290 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते एक जुलाई के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए। अब इनकी संख्या बढ़कर 1100 पार हो गई है। 1 जुलाई को यह संख्या 1357 थी। वहीं रविवार को ओमिक्रॉन से जुड़े कोई नए मामले सामने नहीं आए। लोकनायक अस्पताल में अभी 61 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना के 290 नए मामले सामने आए। वहीं 120 मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि 1 मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से अबतक 1443352 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से 1417144 मरीज ठीक हो गए। जबकि 25105 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है।


 दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1103 दर्ज किए गए। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 230 और होम आइसोलेशन में 583 मरीज भर्ती हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 52947 टेस्ट हुए जिसमें 0.55 फीसदी संक्रमित पाए गए। इन जांच के लिए आरटीपीसीआर से 50059 और रैपिड एंटीजन से 2888 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 32399242 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर279 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed