{"_id":"61c4219c5a623563943e354f","slug":"omicron-cases-in-delhi-23-december-updates-seven-new-case-tally-reaches-to-64-delhi-cm-holds-high-level-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ओमिक्रॉन: गुरुवार को सामने आए सात नए संक्रमित, 64 हुए कुल मामले, सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ओमिक्रॉन: गुरुवार को सामने आए सात नए संक्रमित, 64 हुए कुल मामले, सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
Thu, 23 Dec 2021 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:54 PM IST
सार
64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने ओमिक्रॉन पर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 23 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। इस बैठक में होम आइसोलेशन के सिस्टम को और दुरुस्त करने की भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Delhi | CM Arvind Kejriwal holds a high-level meeting as Delhi reports 64 Omicron cases (as per Ministry of Health and Family Welfare) and to strengthen home isolation managment for COVID19 patients pic.twitter.com/9hjAxgT5jc
— ANI (@ANI) December 23, 2021
विज्ञापन
बुधवार को सामने आए थे तीन नए संक्रमित
बुधवार को राजधानी में तीन और लोग संक्रमित मिले, जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई थी। वहीं बुधवार की देर शाम राजधानी में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित मिलने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। जोकि बीते जून माह के बाद सबसे अधिक मामले हैं। पिछले दो दिन में ही देखें तो दिल्ली में 227 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 63,313 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.20 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 58 मरीजों को छुट्टी दी गई है। फिलहाल राजधानी में एक बार फिर से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 600 पार हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 624 में से 289 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 210 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 184 हो चुकी है।