{"_id":"6a35571bb9641de09708ba90","slug":"omar-abdullah-government-is-reneging-on-election-promises-mehraj-malik-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141757-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला सरकार चुनावी वादों से भाग रही: मेहराज मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला सरकार चुनावी वादों से भाग रही: मेहराज मलिक
विज्ञापन
-आप ने कहा कि एलजी के दखल का बहाना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और दिहाड़ी मजदूरों को पक्का करने का वादा अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष और डोडा विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार एलजी शासन का बहाना बना कर लोगों से किए वादों से भाग रही है।
आप मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में मेहराज मलिक ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बसें बढ़ाने और दिहाड़ी मजदूरों को पक्का करने का वादा किया था। जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा। हर साल 1.50 लाख करोड़ का बजट आता है, लेकिन सरकार सिर्फ 20 हजार करोड़ ही खर्च कर पा रही है। अगर ईडी पार्टी के शासन की वजह से सरकार काम नहीं कर रही तो यह जम्मू-कश्मीर की जनता से धोखा है।
खामोश तमाशा देख रहे उमर
उन्होंने कहा कि सीएम उमर अब्दुल्ला खामोश तमाशा देख रहे हैं। जेल से लौटने के बाद पहली बार दिल्ली में बोल रहा हूं। जम्मू-कश्मीर में जैसा दिखाया जा रहा है, हकीकत वैसी नहीं है। मेहराज मलिक ने कहा कि बिजली विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। सरकार बनने से पहले 350-500 रुपये बिल आता था, अब बीपीएल परिवार को भी 20-30 हजार का बिल आ रहा है। फ्री बिजली तो दूर, बिल बढ़ गए हैं। शिक्षा की हालत खराब है। पहाड़ी स्कूलों में दो शिक्षक हैं और उन्हें भी जनगणना में लगा दिया गया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया।