फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Om Birla met the MLAs of the Himachal Pradesh Legislative Assembly in the Parliament House complex

हिमाचल प्रदेश के विधायकों की लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ली क्लास, नए MLA को दिए ये टिप्स

Wed, 10 May 2023 09:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 May 2023 09:48 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में हिमाचल विधानसभा के विधायकों से मुलाकात की। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का गौरवशाली प्रतीक है। 

विज्ञापन
Om Birla met the MLAs of the Himachal Pradesh Legislative Assembly in the Parliament House complex
हिमाचल के विधायकों के साथ ओम बिरला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और वहां के लोगों के आतिथ्य भाव की सराहना करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का गौरवशाली प्रतीक है। नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास करने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों की जरूरतें पूरी हों।

विज्ञापन

हिमाचल के विधायकों को दिया काम का मूल मंत्र
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने अपने प्रतिनिधियों को बहुत सारी जिम्मेदारियां दी हैं। इसलिए उन्हें पूर्ण समर्पण भाव के साथ जन कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। विधानसभा एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से समाज के सबसे कमजोर वर्गों की भावनाओं को मुखरित किया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का समाधान करें। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों के दृष्टिकोण, व्यापक वाद-विवाद और विधायकों के अपने अनुभव से ही लोक कल्याण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कानून बनाए जा सकते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा की हर कार्यवाही में भाग लेना चाहिए
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुपालन के फलस्वरूप बड़े पैमाने पर और व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन आया है। भारतीय लोकतंत्र कई लोगों की धारणाओं को गलत साबित करते हुए समय की कसौटी पर खरा उतरा है। नवनिर्वाचित सदस्यों से विधायी कार्यवाही में भाग लेने का आग्रह करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सदस्यों को यथासंभव अधिकाधिक अनुभव प्राप्त करना चाहिए और विधायी कार्यवाही और बहस में भाग लेना चाहिए। वाद-विवाद और चर्चाओं के सावधानीपूर्वक विश्लेषण और शोध से विधायी अनुभव बढ़ता है।

विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा के कामकाज की खुलकर की तारीफ
लोकसभा अध्यक्ष ने राज्य विधान मंडलों में बैठकों की संख्या में कमी पर भी चिंता व्यक्त भी की। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा सत्र की अवधि कम कर दी जाती है, तो नवनिर्वाचित सदस्य महत्वपूर्ण विधायी अनुभव से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि हिमाचल विधानसभा को पहली ऐसी विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है जो पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस है ।  लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के भीतर और बाहर विधायकों का आचरण निंदा से परे होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि विधायी निकाय हमेशा तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर बहस करें। विधानसभाओं में रचनात्मक बहस से लोगों में सकारात्मक संदेश जाता है। सभी जनप्रतिनिधियों को निराधार तथ्यहीन आरोपों से बचना चाहिए। सदन की कार्यवाही में सुनियोजित व्यवधान के संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि इस तरह के आचरण और अनुशासनहीनता को सभी सदस्यों को हतोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अमर्यादित आचरण से सदन की गरिमा कम होती है और इससे शासन संस्थानों में जनता का विश्वास भी कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed