फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Double Murder old woman and her daughter-in-law murdered in Subhash Park shahdara Welcome police

Delhi Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, शहादरा में लूटपाट के बाद सास-बहू की चाकू घोपकर हत्या

Tue, 16 Aug 2022 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Aug 2022 10:28 AM IST
सार

Woman And Her Daughter-in-law Murder: दिल्ली के शाहदरा इलाके में सास और बहू की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के बाद दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Delhi Double Murder old woman and her daughter-in-law murdered in Subhash Park shahdara Welcome police
दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। सास बहू की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साथ ही घर में रखी अलमीरा भी टूटी मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वेलकम थाना इलाके के सुभाष पार्क में गली नंबर 12 में एक बुजुर्ग महिला और उसकी 45 साल की बहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके पर घर की अलमीरा टूटी मिली है। परिवार के बाकी सदस्य छुट्टी मनाने गए हुए थे। तड़के आए तो हत्याकांड का पता चला। परिवार का तिलक बाजार में पूजा सामग्री का कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4.20 बजे दिल्ली के पीएस वेलकम में हत्या को लेकर एक पीसीआर कॉल आई। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यहां दो महिलाएं मृत मिलीं। दोनों की पहचान विमला देवी (70) और डोली राय (45) के रूप में हुई है। 

सास बहू घर में अकेली थीं, जबकि दोनों बेटे सार्थक राय और शशांक राय मसूरी और ऋषिकेश गए हुए थे। मंगलवार तड़के दोनों भाई वापस आए तो घर पर काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। दोनों भाइयों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। 

पालतू कुत्ते को बांधकर वारदात को दिया अंजाम
देखा तो अंदर मां और दादी की खून से लहूलुहान शव पड़े थे। घर से रखी अलमारी टूटी पड़ी थी, ज्वेलरी और कैश भी गायब था। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को बांधकर वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल की क्राइम और एफएसएल की टीम ने जांच की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed