फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man committed suicide after his son and daughter-in-law beat him with slippers In Faridabad

बेटा-बहू ने चप्पल से पीटा: 'किसी ने धक्का नहीं दिया, मैं आत्महत्या कर रहा', सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ने दी जान

Wed, 05 Mar 2025 07:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Mar 2025 07:38 PM IST
सार

सुसाइड नोट में लिखा था कि किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया, वह स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे, तो जीने से अच्छा मरना है। इसमें किसी का दोष नहीं है।

विज्ञापन
old man committed suicide after his son and daughter-in-law beat him with slippers In Faridabad
बुजुर्ग ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित एसआरएस हिल्स सोसाइटी निवासी बुजुर्ग की बेटा-बहू ने चप्पल से पिटाई की। आहत होकर बुजुर्ग ने सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। थाना भूपानी पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब सुसाइड नोट की लिखावट की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर 88 स्थित एसआरएस हिल्स में कुबेर नाथ शर्मा (67) अपने बेटे शैलेश कुमार शर्मा व पुत्रवधू आकांक्षा के साथ रहते थे। कुबेर नाथ शर्मा निजी कंपनी से सेवा निवृत्त थे। 22 फरवरी को पांचवीं मंजिल से कूदकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या मानकर इसकी जांच कर रही थी। इस दौरान कुबेर नाथ शर्मा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन

'किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया'
सुसाइड नोट में लिखा था कि किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया, वह स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे, तो जीने से अच्छा मरना है। इसमें किसी का दोष नहीं है। सब ऊपर वाले की मर्जी है। साथ ही उन्होंने कहा कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा इसका सबूत है। घटना के दौरान कुबेर नाथ की पत्नी गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी।
 
सीसीटीवी कैमरे में मारपीट के मिले सबूत
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट की लिखावट की जांच की जा रही है। आरोपी बेटा शैलेश कुमार शर्मा व पुत्रवधू आकांक्षा से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुबेर नाथ शर्मा के बेटे और पूत्रवधु ने उनके साथ मारपीट की थी।

बेटे ने कहा बीमारी के कारण दी जान
कुबेर नाथ के बेटे शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह निजी कंपनी गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह सोसाइटी में माता पिता, पत्नी आकांक्षा कुशवाहा व बच्चे सहित करीब चार साल से किराये पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता बीपी समेत अन्य बीमारियों से परेशान थे। महीनों से उनका इलाज चल रहा था। घटना के करीब पांच दिन पहले उनकी मां शादी में शामिल होने के गांव गई हुई थी। उनकी पत्नी छुट्टी लेकर बच्चे की देखरेख के लिए घर पर ही रहती थी। 

22 फरवरी को उनके पिता कुबेर नाथ शर्मा नाश्ता करके रोजाना की तरह घूमने के लिए नीचे गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद वह वापस नहीं आए। बाद में वह स्वयं पिता को बुलाने के लिए नीचे गए और गार्ड से पूछताछ की। इस दौरान पार्किंग में कुछ गिरने की आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो उनके पिता साइकिल के ऊपर पड़े हुए हैं। बेटे का कहना है उनके पिता ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed