फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Okhla bird sanctuary will be converted into wetland in Noida

ओखला पक्षी विहार वेटलैंड में तब्दील होगा, जिलाधिकारी ने आरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया

Sat, 10 Aug 2019 11:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Okhla bird sanctuary will be converted into wetland in Noida
प्रतीकात्मक फोटो
ओखला पक्षी विहार को जिलाधिकारी ने आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब इसे जल्द वेटलैंड में तब्दील किया जाएगा। लेकिन इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कोई भी संस्था या संगठन एक माह के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। 
विज्ञापन


जिनकी धारा 19 से 26 के तहत जांच पड़ताल की जाएगी। ओखला पक्षी विहार आरक्षित वन क्षेत्र घोषित होते ही इसे वेटलैंड में तब्दील करने का काम शुरू किया जाएगा। इन सारी प्रक्रिया में करीब 6 माह का समय लगेगा। 
विज्ञापन


वन्य क्षेत्रीय अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि ओखला पक्षी विहार को जिलाधिकारी ने आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया है। अगर इसमें किसी को कोई आपत्ति है तो वह वन विभाग के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: जल्द तैयार होगा पहला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर, नीचे गाड़ी, ऊपर मेट्रो भरेगी फर्राटा

उन्होंने बताया कि एक समय था जब ओखला के बारे में लोग नहीं जानते थे। लेकिन आज के समय में शहर से दूर गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई। इसका स्वरूप बदलने के लिए केंद्र सरकार ने फंड भी पास कर दिया है। जल्द ही यहां बड़ी संख्या में पक्षियों की चहचहाहट सुनने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रफल को चिह्नित कर इसे वेटलैंड में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed