फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Odisha woman thrown out of Sarai Kale Khan after being misdeed in Delhi

दिल्ली में ओडिशा की महिला से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद पीड़िता को सराय काले खां में फेंका, पुलिस ने कही ये बात

Sat, 12 Oct 2024 12:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Oct 2024 12:52 PM IST
सार

पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी।

विज्ञापन
Odisha woman thrown out of Sarai Kale Khan after being misdeed in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। नौ सेना के अधिकारी ने पीड़िता को सड़क किनारे पड़ा देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना के देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया की शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और युवती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में युवती के निजी अंग से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चोरी हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली।
 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म का लग रहा है। पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। उन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed