फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene video made of JNU professor s wife while bathing

बाथरूम में ताक-झांक: JNU प्रोफेसर की पत्नी का वीडियो बना रहा था सफाईकर्मी... देखते हुए कर रहा था ऐसी हरकत

Wed, 02 Oct 2024 06:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

आरोप है कि सफाई कर्मी 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था।

विज्ञापन
Obscene video made of JNU professor s wife while bathing
प्रोफेसर की पत्नी का नहाते हुए बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी को कुछ एहसास हुआ तो अश्लील वीडियो बनाने का पता लगा। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद कर ली गई है। वहीं, वीडियो बनाने के बाद वह अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी पुलिस ने उसने पकड़ लिया। 

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी। प्रोफेसर की हाल ही में नियुक्ति हुई है। जेएनयू में ही राजीव पुत्र किशनलाल नाम का युवक अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मचारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजीव 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था। तभी महिला की नजर उस पर पड़ गई। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। फिर आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके से उसे पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी।
 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल लेकर संबंधित वीडियो को डिलीट किया। मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। राजीव के पिता भी जेएनयू में नान टीचिंग स्टाफ में कार्यरत है। पुलिस जांच में पता चला कि राजीव पिछले कई दिन से बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने पहले तो कोई अश्लील वीडियो तो नहीं बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed