फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene dance in temple, up police sp sings song

यूपी: मंदिर में अश्लील डांस, एसपी साहब ने गाए गाने

Thu, 28 Aug 2014 03:19 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
Obscene dance in temple, up police sp sings song

अपनी कार्यशैली से हमेशा सवालों के घेरे में रही यूपी पुलिस के कारनामे से एक बार फिर बवाल होने की संभावना बढ़ गई है। हाल ही में फैजाबाद में नाबलिग लड़की से गैंगरेप और हत्या के बाद जब माहौल उग्र हो रहा था तब वहां के डीआईजी एक पार्टी में ठुमके लगा रहे थे।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर उठा विवाद अभी थमा नहीं था कि एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा के दनकौर एरिया में एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी देहात फिल्मी गाने गाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


वहीं मंदिर परिसर में युवतियों का अश्लील डांस देखकर वहां मौजूद युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठी भांजी।

गौर करने वाली बात ये है कि मंदिर परिसर में सब कुछ पुलिस की नजरों के सामने हो रहा था। मेले का उद्घाटन भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ही किया था।

धार्मिक स्‍थल पर कैसे हुआ अश्लील डांस?

Obscene dance in temple, up police sp sings song

दरअसल, दनकौर कस्बे में कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु द्रोणाचार्य मंदिर के प्रांगण में चल रहे मेले में अश्लील डांस प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने किया था।

बताया जा रहा है कि फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद पुलिस अधिकारी ने दो-तीन फिल्मी गाने भी गाए। इसके बाद एक नाटक का आयोजन किया गया, जो 15 मिनट में खत्म हो गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी वहां से चले गए। उनके जाने के बाद रात करीब 11 बजे से डांस पार्टी का आयोजन शुरू किया गया।

वहां मनचलों ने हुड़दंग और शोरशराबा शुरू कर दिया। उन्हें संभालने के लिए पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। स्थानीय निवासियों ने ऐसी जगह पर अश्लील डांस पर नाराजगी जाहिर की है। राजू उपाध्याय, पंकज कौशिक और संदीप जैन ने कहा है कि इस मेले में ऐसी डांस पार्टी कराना शर्मनाक है।

एसडीएम सदर बच्चू सिंह का कहना है कि आयोजकों ने मेले में डांस की अनुमति नहीं ली थी। साथ ही ऐसे धार्मिक स्थलों पर अश्लील डांस की अनुमति प्रशासन की ओर से दी भी नहीं जाती है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed