फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Objectionable photo of woman and her daughter goes viral in Beta two Greater Noida

मां-बेटी को कहीं का न छोड़ा: पहले महिला और फिर उसकी पुत्री के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल, घर से निकलना हुआ बंद

Sun, 01 Oct 2023 02:58 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की हरकत से उसका घर से बाहर निकलना और स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले आरोपी उसकी मां के संबंध में भी पोस्ट व वीडियो वायरल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Objectionable photo of woman and her daughter goes viral in Beta two Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी छात्रा का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर पीड़िता ने युवती व उसके दो दोस्तों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की हरकत से उसका घर से बाहर निकलना और स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले आरोपी उसकी मां के संबंध में भी पोस्ट व वीडियो वायरल कर चुके हैं।

विज्ञापन

बीटा-2 थाने में दी गई शिकायत में एक छात्रा ने कहा है कि वह अपनी मम्मी और अंकल के साथ कुछ दिन पहले सेक्टर-108 गई थी। कुछ लोगों ने उसका फोटो अंकल के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने आपत्तिजनक पोस्ट भी वायरल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि इससे पहले उसकी मां के साथ भी इसी तरह की हरकत कर चुके हैं। उस दौरान छात्रा की मां का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया था। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रियंका, मोइन खान, एलोन आजमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed