फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursing student committed suicide by injecting poisonous substance into the drip

निकिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम?: नर्सिंग की छात्रा ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर दी जान, मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

Mon, 19 Aug 2024 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2024 11:08 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता न्यू अशोक नगर के ए-ब्लॉक में एक पीजी में तीसरी मंजिल पर रहती थी।

विज्ञापन
Nursing student committed suicide by injecting poisonous substance into the drip
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नर्सिंग की एक छात्रा ने अपने पीजी के अंदर ड्रिप में जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त निकिता (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मध्य प्रदेश में रहने वाले निकिता के परिवार को वारदात की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

मंगलवार को उनके दिल्ली आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। निकिता ने अपने दोनों हाथों में ड्रिप लगाकर उसको पंखे से टांगा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निकिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता न्यू अशोक नगर के ए-ब्लॉक में एक पीजी में तीसरी मंजिल पर रहती थी। इसके साथ शैली और कविता रावत नामक दो लड़कियां भी रहती थीं। दोनों फिलाल रक्षा बंधन पर तीन-चार दिन पहले अपने घर चली गई हैं।

विज्ञापन

निकिता दिल्ली के एक संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। रात के समय उसके पड़ोस की दूसरी रूम पार्टनर को कुछ संदिग्ध लगा। खिड़की से अंदर झांककर देखने पर निकिता अंदर अचेत पड़ी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दरवाजे को तोड़ा गया।

कैट्स एंबुलेंस पर तैनात डॉक्टरों ने निकिता की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed