फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission Two days left for application schools will release first list on January

Nursery Admission: आवेदन के लिए दो दिन शेष, बीस जनवरी को स्कूल जारी करेंगे पहली सूची

Thu, 22 Dec 2022 04:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 04:22 AM IST
सार

अभिभावक शुक्रवार तक आवेदन करने से चूक गए तो अपने बच्चे का दाखिला नहीं करा पाएंगे। स्कूलों में ऑफलाइन व ऑनलाइन फॉर्म 23 दिसंबर तक ही जमा कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Nursery Admission Two days left for application schools will release first list on January
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एंट्री लेवल कक्षाओं मेें दाखिले के लिए एक दिसंबर को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। अब इन स्कूलों में आवेदन करने के लिए मात्र दो दिन का समय शेष है। 

विज्ञापन


अभिभावक शुक्रवार तक आवेदन करने से चूक गए तो अपने बच्चे का दाखिला नहीं करा पाएंगे। स्कूलों में ऑफलाइन व ऑनलाइन फॉर्म 23 दिसंबर तक ही जमा कराया जा सकता है। अब तक स्कूलों में सीटों से दुगुने आवेदन आ चुके हैं।स्कूल प्रिंसिपल कहते हैं कि यदि अभिभावक अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अभिभावकोंं को अब समय के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखना होगा कि फॉर्म भरते समय या जमा कराते समय कोई गलती न हो। आवेदन सावधानी से करें। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में 75 फीसदी ओपन सीट(सामान्य) के लिए 120 सीटें हैं। इन सीटों पर अब तक 1500 आवेदन आ चुके हैं। दो दिन में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। डीएवी मौसम विहार की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने बताया कि नर्सरी केे लिए हमारे यहां 112 सीटें हैं। एक दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत अब तक 600 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


एक-एक सीट पर कई बच्चे दावेदारी कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही कहा जा सकेगा कि कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतबीर शर्मा ने बताया कि स्कूल में नर्सरी कक्षा मेें सामान्य श्रेणी के बच्चों की 90 सीट हैं। इन पर अब तक 375 आवेदन मिल चुके हैं। यह बीते साल के मुकाबले में 20 फीसदी अधिक है। अभिभावकोंं को परेशानी न हो, इसके लिए हम एक बुकलेट दे रहे हैं। इसमें दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीस जनवरी को स्कूल जारी करेंगे पहली सूची
शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी स्कूल 6 जनवरी को आवेदन करनेे वाले बच्चों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 13 जनवरी को 100 अंक के प्रावधान के तहत किस बच्चे को किस मानक में कितने अंक मिले, इसकी सूची जारी की जाएगी। दाखिले के लिए पहली सूची व प्रतीक्षा सूची 20 जनवरी को जारी होगी। इस पर यदि किसी अभिभावक को शिकायत या उलझन हैं तो वह 21 से 30 जनवरी तक लिखित, ईमेल व बातचीत कर उसका समाधान कर सकते हैं।

स्नातक सीटों के लिए विशेष स्पॉट आवंटन सूची आज 
दिल्ली विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार (आज) सुबह 10 बजे स्नातक की खाली सीटों के लिए विशेष स्पॉट आवंटन सूची जारी की जाएगी। छात्र अपनी सीट के आवंटन को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके बाद छात्रों को सीट स्वीकार करने का अवसर मिलेगा। छात्र 23 दिसंबर शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकेंगे। डीयू के नियमित कॉलेजों में साइंस, हिंदी, संस्कृत समेत कुछ अन्य कोर्सेज की करीब सात हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दो दिन चली आवेदन प्रक्रिया के तहत 12 हजार से अधिक आवेदन आ गए हैं।

इन आवेदनों के आधार पर ही छात्रों को सीट का आवंटन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को ही सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र 22 दिसंबर से 23 दिसंबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज 22 दिसंबर से 24 दिसंबर शाम चार बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कर उसे स्वीकार करेंगे। सीट स्वीकार करने के बाद छात्रों को फीस भुगतान के लिए 25 दिसंबर तक का समय मिलेगा।

सीयूईटी: पीजी में दाखिले के लिए दिसंबर अंत से आवेदन
सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए परास्नातक (पीजी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन दिसंबर आखिरी या फिर जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी-2023 के लिए परीक्षा जून के पहले या दूसरे हफ्ते में अंग्रेेजी, हिंदी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में होगी। नतीजे जून के तीसरे हफ्ते में आएंगे और दाखिला प्रक्रिया जुलाई आखिर तक पूरी करनी होगी। सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य विश्वविद्यालय भी सीयूईटी पीजी के तहत सीट अलॉट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed