{"_id":"009753bda398ab837456dcd823f5af3f","slug":"nursery-admission-fraud-mumbai-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी एडमिशन ठगीः मुंबई की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी एडमिशन ठगीः मुंबई की महिला गिरफ्तार
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने आरकेपुरम स्थित एक नामी स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए नाम पर 40 हजार की ठगी में मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह इग्नू से अंग्रेजी में एमफिल कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार ईस्ट मुंबई की रहने वाली महिला सुजाता भट्टाचार्य (30) दिल्ली के अर्जुन नगर में रह रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूलों के पास खडे़ होकर अपने शिकार को तलाश करती थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उसे जीटी एन्क्लेव में रहने वाला शख्स आरकेपुरम स्थित स्कूल के पास मिला। सुजाता ने उक्त शख्स से उसके दो बच्चों को नामी स्कूल में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये मांगे। 19 फरवरी को उसने सुजाता को 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद सुजाता पर संदेह होने पर शख्स से सफदरजंग एन्क्लेव थानाध्यक्ष राम सिंह से शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। दूसरी किस्त के रूप में महिला को नकली नोट भिजवाए गए। जब सुजाता रुपये ले रही थी, तभी थानाध्यक्ष रामसिंह, एसआई विवेक यादव व योगेश की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार सुजाता के खिलाफ चेक बाउंस का एक केस पहले भी चल रहा है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि आरोपी महिला कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर चुकी है।
तलाकशुदा सुजाता सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। अंग्रेजी और इकनोमिक्स में डबल एमए करने वाली महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को अपनी जाल में फंसा लेती थी। रहन-सहन व बात करने के तरीके से हर कोई उसे हाई प्रोफाइल समझता था।