फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   number of water bodies in Delhi has increased Wetland Authority has submitted latest report to NGT

दिल्ली में पानी की उम्मीद: जल निकायों की संख्या बढ़ी, 256 जलाशयों का कायाकल्प पूरा; देखें आंकड़े

Wed, 09 Apr 2025 10:21 PM IST
श्याम जी. नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

वेटलैंड प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि विभाग ने पहले चरण में 1045 जल निकायों में से 631 को पुनर्जीवित करने का निर्देश भूमि स्वामित्व एजेंसियों को दिया है। प्राधिकरण ने यह कार्य राजस्व विभाग की ओर से जलाशयों की जमीनी पड़ताल के बाद किया है।

विज्ञापन
number of water bodies in Delhi has increased Wetland Authority has submitted latest report to NGT
जलाशय में भरा पानी (सांकेतिक)

विस्तार

दिल्ली में जहां एक तरफ गर्मियों में पानी के लिए मारामारी रहती है, दूसरी ओर दिल्ली आर्द्र भूमि प्राधिकरण की नई रिपोर्ट उम्मीद की किरण जगाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के जल निकायों में इजाफा हुआ है। यह संख्या 1045 से बढ़कर 1046 हो गई है। ऐसे में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के परिसर में नए जल निकाय की पहचान हुई है। इसे भी अब वेटलैंड अथॉरिटी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। 

विज्ञापन


यह आंकड़ा उन 16 एजेंसियों की मदद से प्राप्त विवरण के सत्यापन के बाद तय किया गया है, जिनकी जमीन पर ये जल निकाय मौजूद हैं। यह खुलासा वेटलैंड प्राधिकरण ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी अपनी हालिया रिपोर्ट में किया है। यह रिपोर्ट अधिकरण के 11 दिसंबर, 2024 को दिए आदेश के बाद कोर्ट के सामने रखी गई है। मामला दिल्ली के शहरी इलाकों में बढ़ती बाढ़ की घटनाओं से जुड़ा है, जिसके तार दिल्ली में गायब होते जल निकायों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


256 जलाशयों के कायाकल्प का काम पूरा 
वेटलैंड प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि विभाग ने पहले चरण में 1045 जल निकायों में से 631 को पुनर्जीवित करने का निर्देश भूमि स्वामित्व एजेंसियों को दिया है। प्राधिकरण ने यह कार्य राजस्व विभाग की ओर से जलाशयों की जमीनी पड़ताल के बाद किया है। हालांकि अब तक इनमें से एजेंसियों की तरफ से 256 जलाशयों के कायाकल्प का काम पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43 जल निकायों का मानचित्रण किया गया
साथ ही यह जमीनें जिन एजेंसियों के अधीन हैं, उन्हें जल निकायों को बचाने और उनके जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, वेटलैंड अथॉरिटी ने राजस्व विभाग से इन 43 जल निकायों का मानचित्रण करने और उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में जोड़ने को कहा है। इससे पहले भू-स्थानिक दिल्ली लिमिटेड (जीएसडीएल) की ओर से ऐसे 322 स्थानों की पहचान की गई थी, जहां जलाशय हैं, मगर राजस्व विभाग की जमीनी पड़ताल में इनमें से सिर्फ 43 की ही पहचान हो पाई थी।


एक मामला हाईकोर्ट में लंबित 
इसके अलावा प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में अदालत को इस बात से भी अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय के सामने ऐसा ही एक मामला लंबित है। उक्त याचिका दिल्ली में नालों और जल निकायों सहित विभिन्न पहलुओं से संबंधित है। पिछली सुनवाई में एनजीटी ने यह भी पता लगाने और सूचित करने का निर्देश दिया था कि क्या उपरोक्त रिट याचिका अभी भी हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है। साथ ही क्या मौजूदा समय में भी हाईकोर्ट दिल्ली में जल निकायों के संरक्षण और कायाकल्प के मुद्दे की जांच कर रहा है।

जिला सूचीबद्ध जल निकाय सेटेलाइट इमेज जमीनी पड़ताल
पूर्वी 46 4 (0)
उत्तर-पूर्वी 32 15 (0)
शाहदरा 28 09 01
उत्तरी 196 79 (0)
उत्तर-पश्चिमी 135 32 04
दक्षिण 135 55 14
दक्षिण-पूर्वी 50 17 04
दक्षिण-पश्चिमी 274 56 07
पश्चिम 64 22 03
नई दिल्ली 62 12 03
मध्य 23 21 07
कुल 1045 322 43

(नोट : दिल्ली आर्द्र भूमि प्राधिकरण के पुराने आंकड़ों के मुताबिक)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed