{"_id":"5ee96e8e748cf46a0809d11d","slug":"number-of-passengers-traveling-by-plane-increased-in-unlock-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में विमान से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी, इजाफा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में विमान से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी, इजाफा होने की उम्मीद
Wed, 17 Jun 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
indira gandhi airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-1 में विमान से यात्रा करने वालों की तादाद बढ़ने लगी है। विमानन कंपनी को उम्मीद है कि अगस्त महीने में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। दिल्ली एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल के अनुसार बिजनेस के सिलसिले में आवाजाही करने वाले भी यात्रा करने लगे हैं।
विज्ञापन
कोरोना महामारी को लेकर विमान यात्रियों में भ्रम को दूर करने के मकसद से आयोजित वेबिनार में यह बात सामने आई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल की तरफ से आयोजित वेबिनार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान लाइफ लाइन विमान का संचालन किया गया। इससे देश में 19 सौ टन कोरोना से बचाव के उपकरण और पीपीइ किट समेत अन्य उपकरण भारत में आयात किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट के हब से मेडिकल उपकरण अन्य राज्यों में पहुंचाया गया। प्राइवेट एयरलाइंस को पुरी ने भरोसा दिलाया कि वंदे भारत मिशन के तहत उन्हें भी जोड़ा जाएगा ताकि एयर इंडिया के अलावा प्राइवेट एयरलाइंस भी विश्व भर में फंसे हुए भारतीय को स्वदेश ला सकें।
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा संख्या में विदेश में रहने वाले भारत आ सकें इसके लिए विस्तारा, इंडिगो, गोयर, स्पाइस जेट समेत अन्य प्राइवेट एजेंसी को अनुमति दी जाएगी। वंदे भारत मिशन के तहत 12 देशों से अभी तक दो लाख के करीब लोग भारत आ चुके है।
एम्स के निदेशक संदीप गुलेरिया ने कहा कि करीब 20 से 30 फीसदी संक्रमितों में कोरोना के लक्षण नहीं होते। ऐसे यात्री विमान में यात्रा करते भी हैं तो सावधानी बरत कर संक्रमण से बच सकते हैं। हालांकि उन्होंने मास्क पहनने और फेस शील्ड लगाने व अन्य एहतियात बरतने का सुझाव भी दिया।
स्पाइसजेट एयरलाइन के एमडी अजय सिंह का कहना था कि अब भारत में विमान यात्रा का परिदृष्य बदल गया है। कांट्रेक्टलेस यात्रा यानी बिना संपर्क में आए यात्रा लोग कर रहे हैं। 90 प्रतिशत यात्री वेब चेक-इन से एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, यानी ऑनलाइन ही बोर्डिंग पास बना कर एयरपोर्ट यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे सिस्टम से विमान लैस हैं कि अंदर की हवा 99 प्रतिशत तक शुद्ध होती है।
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कई उपाय एयरपोर्ट पर किए गए हैं।