फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Youth climbs tower wanting to marry his maternal cousin

मामा की बेटी पर आया कैफ का दिल: पिता ने निकाह पर की आनाकानी, फिर युवक बन गया शोले का 'वीरू', ऐसे माना युवक

Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

कैफ ममेरी बहन से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा और परिवारों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Youth climbs tower wanting to marry his maternal cousin
निकाह के लिए टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक अपनी ममेरी लड़की से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि कैफ पुत्र अब्दुल रहीम थाना अंतर्गत गांव अलीपुर तिघरा युवक अपने मामा की लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवक का आरोप था कि लड़की पक्ष के लोग तो शादी के लिए तैयार हैं लेकिन लड़के का पिता उसकी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक बार-बार नीचे मौजूद लोगों से अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग करता रहा। उसकी इस हरकत के कारण मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने भी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक के टावर पर काफी ऊंचाई पर पहुंच जाने के कारण पुलिस के सामने भी उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौती बन गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर नीचे आने के लिए राजी करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारने में सफल रही। युवक के नीचे उतरते ही परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिस और परिवार के सामने युवती से शादी कराने की शर्त रखी। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के बीच क्या सहमति बनी और युवती तथा उसके परिवार की क्या राय है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवक को समझाकर मामले को शांत कराया और परिजनों से भी बातचीत की। फिलहाल टावर पर चढ़कर युवक द्वारा किए गए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

वहीं फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि दोनों परिवारों समझा दिया गया है आपसी सहमति से बीच का रास्ता निकलकर इस मामले को सुलझाया जाए ताकि युवक आगे से ऐसा गलत कदम न उठाए। युवक को मोबाइल टॉवर से उतारकर तथा उसकी काउंसलिंग करवाकर परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed