{"_id":"68c1ad83d53958f1e10e4809","slug":"youth-arrested-with-stolen-bike-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106220-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: चोरी हुई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: चोरी हुई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
नूंह। आकेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में नगीना के मढ़ी गांव निवासी मुनफेद पुत्र नूरदीन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनफेद चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बडकली की तरफ से नूंह जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर करीब 15 मिनट बाद मोटरसाइकिल को रोका, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच में मोटरसाइकिल के कागजात नहीं मिले और नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
साइबर सेल की मदद से पता चला कि मोटरसाइकिल नंबर एचआर 27 एफ 3993 थाना सैक्टर-58 बल्लभगढ़ में दर्ज मुकदमे के अनुसार 10 सितंबर 2024 को चोरी हुई थी। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि मुनफेद के खिलाफ चोरी की मोटरसाइकिल रखने का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद