फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Two innocent people died, half a dozen people injured due to collapse of two storey house

Nuh News: दो मंजिला मकान ढहने से दो मासूमों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। निकटवर्ती राजस्थान के कस्बा जुरहेड़ा थाना डूबोकर गांव में सोमवार तड़के एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का इलाज भरतपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुई। मकान में समीम की पत्नी और उनके छह सदस्य सो रहे थे, तभी छत और दीवार भरभरा कर गिर गई। आसपास के लोग और पुलिस मलबा हटाने में जुटे। दो बच्चों की पहचान 8 वर्षीय जाया पुत्री शमीम और 10 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान कुछ वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र के अन्य मकानों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मृतक बच्चों का सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed