फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Speeding car hits motorcycle at Ghantaghar Chowk; two laborers injured.

Nuh News: घंटाघर चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो मजदूर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। शहर के
हुडा सेक्टर-2 स्थित घंटाघर चौक पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। इनमें एक मजदूर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे को गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार गांव स्वामिका निवासी महेश अपने साथी आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ से मजदूरी कर वापस गांव लौट रहा था। रात करीब 11 बजे दोनों घंटाघर चौक पहुंचे। महेश बाइक को हुडा सेक्टर-2 की ओर मोड़ रहा था, तभी शहर की ओर से तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी केस दर्ज कर ली है। कार चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस कार चालाक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article