फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Revenue services to become more transparent with Paperless Registry 2.0 and automated mutation system: Deputy Commissioner

पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 और स्वचलित इंतकाल प्रणाली से राजस्व सेवाएं होंगी अधिक पारदर्शी : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 एवं स्वचलित इंतकाल प्रणाली से राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तहसीलों एवं उप-तहसीलों में नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकें।

बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने पेपरलेस रजिस्ट्री, इंतकाल, डिमार्केशन, भूनक्शा परियोजना तथा ऑफलाइन जमाबंदियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 16,914 पेपरलेस रजिस्ट्री टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 15,409 रजिस्ट्रियां स्वीकृत हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल 87 मामले 48 घंटे से कम अवधि के लंबित हैं, जबकि 48 घंटे से अधिक अवधि का कोई भी मामला लंबित नहीं है। अब तक 1,243 मामलों को अंतिम स्वीकृति दी जा चुकी है तथा 145 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपरलेस डिमार्केशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में 422 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का निस्तारण किया जा चुका है। फिलहाल 49 भुगतान, 77 पटवारी स्तर तथा 21 जीआरओ स्तर के मामले लंबित हैं। उपायुक्त ने इन सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूनक्शा परियोजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 6,17,509 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 6,16,744 प्लॉट पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। 443 लक्षित गांवों में से 439 गांवों का डेटा सफलतापूर्वक आयात किया जा चुका है। साथ ही जिले की सभी 80 ऑफलाइन जमाबंदियों को ऑनलाइन कर दिया गया है और इस श्रेणी में अब कोई भी मामला लंबित नहीं है।


उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के साथ ही इंतकाल स्वतः दर्ज हो जाएगा, जिससे नागरिकों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आमजन को भी नई सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम पुनहाना अमित गुलिया, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed