फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Rain brought relief from the heat, but waterlogging increased the problems of the city dwellers.

Nuh News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, पर जलभराव ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए, पुरानी अनाज मंडी और मुख्य बाजार में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह/पिनगवां। जिले के लोगों को मंगलवार सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, नूंह शहर में महज एक एमएम बारिश ने ही जलभराव की समस्या को फिर उजागर कर दिया। बारिश के बाद शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर पानी भर गया। नए बस स्टैंड के सामने, पुरानी अनाज मंडी और मुख्य बाजार में भी जलभराव हुआ।
वहीं, वार्ड-3 समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण आमीन, मौसम, इरफान, सकूर और मुफीद ने बताया कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है। बाजरा, ज्वार, मूंग और कपास जैसी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। इससे सिंचाई की आवश्यकता कम होगी और पैदावार बेहतर होने की संभावना बढ़ेगी।गोपाल पंडित, एडवोकेट शमीम अहमद, गोपाल माथुर और प्रवीण शर्मा ने नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश में ही कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है। उनका कहना है कि जलनिकासी सुधारने के लिए लाखों रुपये का बजट बनता है, पर समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

---------
जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। इन जगहों पर पंपसेट लगाए गए हैं और पाइपलाइन भी बिछा दी गई है। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जलभराव होते ही पानी को ड्रेनों में फेंक दिया जाएगा। - संजय मनोचा, चेयरमैन, नगर परिषद, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed