{"_id":"68f902e276b98a67f8014fe7","slug":"nuh-cia-nabs-criminal-carrying-a-reward-of-rs-3000-nuh-news-c-25-1-mwt1001-107195-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह सीआईए ने पकड़ा 3,000 रुपये का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह सीआईए ने पकड़ा 3,000 रुपये का इनामी बदमाश
विज्ञापन
नूंह। अपराध शाखा ने राजस्थान के भिवाड़ी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान इशुब उर्फ यूसफ निवासी गांव सुडाका थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि यह अपराधी राजस्थान के भिवाड़ी थाने में 2007 में दर्ज मामले में वांछित था। राजस्थान पुलिस ने 2019 में इस अपराधी पर 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। नूंह अपराध शाखा की टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए भिवाड़ी पुलिस को सौंप दिया। संवाद
फोटो: सीआईए पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश इशुब।
विज्ञापन
फोटो: सीआईए पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश इशुब।