फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   man knife stabbed into a dog chest in nagina

कुत्तों का दुश्मन रिजवान: रोज करता है एक बेजुबान की हत्या, अब तक ले चुका 10 डॉग्स की जान; देखें खौफनाक Video

Wed, 01 Oct 2025 05:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना
संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 05:39 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि रिजवान रोज एक कुत्ते की हत्या कर देता है। अब तो वो करीब 10 कुत्तों की जान ले चुका है। 

विज्ञापन
man knife stabbed into a dog chest in nagina
घायल कुत्ता और चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नगीना स्थित खंड के रीठठ गांव में आवारा कुत्ते को एक व्यक्ति ने चाकू घोंप दिया। जिससे कुत्ता लहूलुहान हो गया और चाकू लगने के बाद जंगल की तरफ भाग गया। घायल कुत्ते की वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

जान बचाने के लिए जंगल में भागा कुत्ता
लोग कमेंट कर कुत्ते को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्ते के सीने में आधा चाकू घुसा हुआ है। चाकू लगाने से काफी खून भी बह रहा है। इसके साथ ही वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि कुत्ता अपनी जान बचाकर भाग गया। वरना क्रूर व्यक्ति इसे जान से मार देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू के हमले से तड़प रहा था बेजुबान
गांव रीठठ के रहने वाले सुखपाल ने बताया कि उनके घर के बाहर सुबह के समय चाकू लगने से कुत्ता तड़प रहा था। उनके मुताबिक गांव के ही रहने वाले रिजवान नाम के लड़के ने कुत्ते को चाकू मारा है। 
 
विज्ञापन

अब तक मार चुका 10 कुत्ते
उन्होंने बताया कि सुबह से ही वह कड़ी मशक्क्त कर कुत्ते के शरीर से चाकू निकालने का प्रयास कर रहे थे। कई घंटों के बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलाकर चाकू निकाला है। ज्यादा खून बहने से कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रिजवान रोज एक कुत्ते की हत्या कर देता है। अब तो वो करीब 10 कुत्तों की जान ले चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed