{"_id":"68b5f17b6c1c62ff1f0531eb","slug":"life-disrupted-due-to-heavy-rain-in-nuh-nuh-news-c-25-1-mwt1001-105968-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह में जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह में जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Tue, 02 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
नूंह। जिले में सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। गांव से लेकर शहर तक पानी भर गया। खेतों में जलभराव से किसान परेशान हैं जबकि बाजारों और मोहल्लों में घुसे पानी ने दुकानदारों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
किसान मुस्ताक ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से धान, ज्वार और कपास की फसलें डूब रही हैं। अगर पानी जल्दी नहीं निकला तो मेहनत चौपट हो जाएगी। किसान अजीत ने कहा कि बारिश से सरसों की बिजाई भी प्रभावित होगी और गेहूं की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है।
वहीं, नूंह के बाजारों में दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार शौकत ने बताया कि पानी आने से सामान खराब हो गया और कई घंटे दुकानें बंद रखनी पड़ीं। कपड़ा व्यापारी अनीस ने कहा कि बरसात से ग्राहक भी नहीं आए और कपड़ों को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
कई स्थानों पर भरा पानी
शहर के वार्ड एक और दो सहित कई जगह घरों में पानी भर गया। स्थानीय निवासी सलमा ने कहा कि घर में घुटनों तक पानी भर गया, बच्चों और बुजुर्गों को निकालना मुश्किल हो गया और खाना बनाने तक की दिक्कत हुई। छात्र नदीम ने बताया कि बारिश से स्कूलों में भी पानी भर गया है और कई रास्ते बंद हो गए हैं।
प्रशासन पर उठे सवाल
लोगों का कहना है कि हर साल बारिश होती है लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधरती। गंदा पानी गलियों और सड़कों में भरने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी ताहिर ने कहा कि जब तक नालों की सफाई और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होगी तब तक बारिश आम जनता पर आफत बनकर आती रहेगी।
जगह-जगह पानी की निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं। बिजली के कनेक्शन कराकर पानी निकाला जा रहा है लेकिन बारिश अधिक होने के कारण दिक्कत आ रही है। प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है। लोग भी अपने स्तर पर कोशिश करें। प्रशासन ने जलभराव पर त्वरित काम करने के सख्त आदेश दिए हुए हैं। -प्रदीप मलिक, एडीसी, नूंह