{"_id":"68b87acc2a26cd6d2301fbe6","slug":"hpc-worker-union-protests-against-employees-demands-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106026-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: कर्मचारियों की मांगों पर एचपीसी वर्कर यूनियन का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: कर्मचारियों की मांगों पर एचपीसी वर्कर यूनियन का विरोध प्रदर्शन
Wed, 03 Sep 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम उपमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को एचपीसी वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान लाल सिंह ने की जबकि संचालन सब यूनिट खजांची नरेंद्र ने किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और एसडीओ पर लंबित मांगों का समाधान न करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सोहना यूनिट के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
यूनियन प्रधान लाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहले ही एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें टी एंड पी सहित अन्य मुद्दे उठाए गए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दो बार बातचीत होने के बावजूद समाधान नहीं निकला, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
बैठक में राहुल, विनोद जेई, सुशील कुमार जेई, मोहम्मद हासिम जेई, सचिव सब यूनिट, इजहार, सुभाष और दिनेश ने आरोप लगाया कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोहना से पहुंचे यूनियन के स्टेट उप प्रधान देवी सिंह ने कहा कि एसडीओ को कर्मचारियों की जायज मांगें स्वीकार करनी होंगी।
विज्ञापन
वहीं, विभाग के उपमंडल अभियंता ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि वे हमेशा कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए तत्पर हैं। जैसे ही कोई मामला उनके संज्ञान में आता है, उसे प्राथमिकता से निपटाया जाता है। उन्होंने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत कर सकते हैं।