{"_id":"6a84b5e9dd5bee975a0cbbd9","slug":"got-the-broken-drain-in-the-main-market-repaired-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114660-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: मुख्य बाजार का टूटा नाला दुरुस्त करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: मुख्य बाजार का टूटा नाला दुरुस्त करवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बा नगीना के मुख्य बाजार स्थित गोहरवाली चौक पर लंबे समय से टूटे पड़े नाले की मरम्मत हो गई है। अमर उजाला में 28 जून के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मरम्मत करवाई। गौरतलब है कि गोहरवाली चौक पर नाला क्षतिग्रस्त होने की वजह से गंदा और बरसात का पानी सड़क पर फैल रहा था। इससे लोगों की आवाजाही बाधित हो रही थी। समस्या को लेकर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीपीओ को ज्ञापन भी सौंपा था। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विशाल आजाद ने विभागीय टीम भेजकर नाले का निर्माण करवाया। पंचायत प्रतिनिधि ओमकार साहू ने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए उन्होंने अमर उजाला का भी आभार जताया।