{"_id":"6a2d02a13bd8ba640d0628df","slug":"four-people-died-after-a-car-collided-with-a-truck-on-the-delhi-mumbai-expressway-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर
Sat, 13 Jun 2026 12:41 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:41 PM IST
सार
हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज गति के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज गति से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रही थी। कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन