{"_id":"69c4455669cfe40519028abf","slug":"fire-broke-out-due-to-negligence-of-electricity-department-complaint-given-to-minister-nuh-news-c-25-1-mwt1001-110811-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग, मंत्री को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग, मंत्री को दी शिकायत
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों से जर्जर तारों को बदलने और लाइन को शिफ्ट करने की मांग
तावडू। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से पिछले हफ्ते शाद ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई थी। इस मामले में कंपनी के मालिक की और से बुधवार को बिजली मंत्री अनिल विज सहित निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी। शिकायत में स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व जर्जर तारों को बदलने व उसे शिफ्ट करने की मांग की गई है।
सरपंच तारिफ अनवर निवासी गांव छारौड़ा थाना तावडू ने भेजी अपनी शिकायत में बताया कि उसने तावडू-नूंह रोड़ पर गांव छारौड़ा बस स्टैंड़ पर करीब 9 साल से शाद ट्रेडिंग कंपनी खोली हुई है। जिसमें उसने स्नेटरी, हार्डवेयर व इलैकिट्रकल आदि सामान का कारोबार किया हुआ था। 19 मार्च की रात करीब 1ः30 बजे जर्जर बिजली लाइन पर हुए शार्ट सर्किट से उसके गोदाम व शोरूम में आग लग गई। इससे उसका लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित मालिक का आरोप है कि बिजली निगम के लोकल अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा घटित हुआ है। गोदाम के साथ से जा रही एलटी व एचटी लाइन के तार बहुत पुराने व जर्जर होने के साथ-साथ काफी नीचे हैं। तारों में जगह-जगह पर काफी जोड़ लगे हुए है। जब लाइन चालू रहती है तो उसमें अक्सर चिंगारी निकलती रहती है। हवा चलने पर अक्सर तार उलझते रहते हैं। इस समस्या को लेकर पंचायत की और से कई बार स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल व मस्जिद के आस-पास के घरों के उपर से जा रही एचटी लाइन भी बेहद जर्जर है। जिसके तार टूटने से कई बार बड़ा हादसा होने से ग्रामीण मुश्किल से बचे है। घटना की सूचना मिलने के बाद भी लोकल अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई उचित कदम जर्जर लाइन को बदलने व हटाने के लिए नहीं उठाया गया है। सरपंच ने विभाग के मंत्री अनिल विज, एमडी हिसार, चीफ इंजिनियर, एसई गुरूग्राम को लिखित शिकायत भेज बिजली की जर्जर लाइन के तारों की जगह केबल लगाने व नीची लाइन को उंचा करने के साथ-साथ जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के साथ शिफ्ट करने की गुहार लगाई है। संवाद