फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Fed up with her husband illicit relationship wife committed suicide

शाहरुख ने बताया जीजा का घिनौना सच: 'नाजर के दूसरी महिला संग थे नाजायज संबंध, बहन सायमा नहीं कर सकी बर्दाश्त'

Thu, 02 Oct 2025 06:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

शाहरुख के अनुसार नाजर के एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे, जिसके कारण वह बहन सायमा के साथ लगातार झगड़ते-मारपीट करते थे। प्रेमिका महिला नाजर को भड़काती रहती थी कि वह सायमा को जान से मार दे और उसके साथ शादी कर ले।

विज्ञापन
Fed up with her husband illicit relationship wife committed suicide
पति के अवैध संबंध से तंग आकर महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तावडू उपमंडल के अंतर्गत खोरी कला में पति के अवैध संबंधों से तंग आकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

मृतका की पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी सायमा के रूप में हुई है। मृतका के भाई शाहरुख के अनुसार बहन सायमा का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बमरोहा जिले के नाईपुरा निवासी नाजर पुत्र रहीसुद्दीन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद दंपती नूंह तावडू खोरी कलां के रामनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। जहां नाजर व्यापार करता था। पिछले 6-7 वर्षों से वे भिवाड़ी में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख के अनुसार नाजर के एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे, जिसके कारण वह बहन सायमा के साथ लगातार झगड़ते-मारपीट करते थे। प्रेमिका महिला नाजर को भड़काती रहती थी कि वह सायमा को जान से मार दे और उसके साथ शादी कर ले। सायमा ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी मां को इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन नाजर ने सुधार नहीं किया। आरोप है कि 30 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे परिवार को सूचना मिली कि सायमा ने आत्महत्या कर ली है। जब शाहरुख और परिवार वाले भिवाड़ी पहुंचे, तो नाजर मृत शरीर को लेकर उत्तर प्रदेश के नौहझील की ओर ले जा रहा था। वहां रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर शव को भिवाड़ी वापस लाने पर जोर दिया, क्योंकि यह पुलिस केस था। 

विज्ञापन

अंततः शव पीहर भरतपुर पहुंचा। परिवार ने मथुरा के बाना मधुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां से मामला भिवाड़ी थाना क्षेत्र का बताकर खोरी पुलिस चौकी भेज दिया गया। शिकायत में शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन को जीजा नाजर और उनकी कथित प्रेमिका ने दोनों के अवैध संबंध के चलते आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था। खोरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुभाष ने बताया, शिकायत मिलते ही हमने आरोपी नाजर और आरोपी महिला के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed