फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Employees protest against the privatization of the electricity department.

Nuh News: बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के गुरुग्राम सर्कल-1, गुरुग्राम सर्कल-2 और नूंह डिवीजन में बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित ने की तथा संचालन यूनिट सचिव राकेश कुमार ने किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान जितेंद्र तेवतिया, राज्य सचिव समून खान और सीसी सदस्य राजन वर्मा ने कहा कि बिजली वितरण का निजीकरण कर्मचारियों, सरकारी बिजली निगम और आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उनका आरोप था कि निजी कंपनियां केवल लाभ वाले औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को चुनेंगी, जबकि गांवों, किसानों, घरेलू एवं सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं का भार सरकारी निगम पर ही रहेगा। इससे सरकारी बिजली निगम आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और भविष्य में पूर्ण निजीकरण का रास्ता आसान होगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में नूंह, पुनहाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पलवल, होडल और हथीन इकाइयों के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed