फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Dr. Goyal's belongings recovered from Haridwar

Nuh News: हरिद्वार से बरामद हुआ डॉ. गोयल का सामान

Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की निशानदेही पर हरिद्वार में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने मृतक के कपड़े, चश्मा, चप्पल सहित अन्य सामान बरामद किया। परिजनों ने मोबाइल पर भेजी तस्वीरों से सभी सामान की पहचान कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त से लापता डॉ. गोयल का शव 31 अगस्त को गंगा से बरामद हुआ था। पहचान न हो पाने के कारण तीन सितंबर को हरिद्वार प्रशासन ने अंतिम संस्कार कर दिया था। अब बरामद सामान मामले में अहम साक्ष्य बन सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को लखनऊ से पकड़ा गया। बरामद सामान कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुन्हाना लाया जाएगा और अदालत में केस के साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बरामद सामान और गवाहियों के आधार पर हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। शहरवासियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed