फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Chief Minister honors international differently-abled roller skater Saraswati.

Nuh News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सरस्वती को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
60 लाख 80 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला में आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 198 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में नूंह (मेवात) जिले की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सरस्वती को वर्ष 2023 में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए 60 लाख 80 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सरस्वती ने 1000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 2×2 रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। समारोह के बाद हरियाणा समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक स्वपनिल रविन्द्र पटेल ने सरस्वती और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती की सफलता समावेशी शिक्षा और दिव्यांग खिलाड़ियों की क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। स्वपनिल रविन्द्र पटेल ने सरस्वती के माता-पिता के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए उनकी स्पेशल टीचर आराधना मटानिया के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि सरस्वती भविष्य में भी देश के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करेंगी और अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा हरियाणा के कंसल्टेंट डॉ. धीरज कौशिक ने कहा कि सरस्वती की उपलब्धि यह साबित करती है कि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों में भी असीम प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन की है। इस अवसर पर सरस्वती के माता-पिता भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार, खेल विभाग और समग्र शिक्षा हरियाणा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed