फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Case registered against three individuals accused of group misdeed under pretext of marriage

दोस्ती, वादा और दरिंदगी: फोन के जरिए मित्रता, दुल्हन बनाने के सपने दिखाकर ले गया लड़की, नशा कराकर बनाए संबंध

Tue, 23 Jun 2026 07:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 23 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

युवती ने शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने व धमकी का आरोप लगाया। पुन्हाना पुलिस ने इखलास, जुबेर, कमालू पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Case registered against three individuals accused of group misdeed under pretext of marriage
युवती से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह के सदर थाना के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुन्हाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि करीब एक माह पहले एक युवक उससे मोबाइल के जरिये संपर्क में आया। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ ले गया। युवती का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद आरोपी ने अपने साथियों की मदद से उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे कुछ दिनों तक अपने कब्जे में रखा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ भी पिलाया गया और डराकर रखा गया। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। 

पुन्हाना पुलिस ने इस मामले में इखलास, जुबेर व कमालू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुनील देवी का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed