फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Body of five-month-old infant exhumed; post-mortem conducted amid suspicion of murder.

Nuh News: पांच माह के मासूम का शव कब्र से निकाला, हत्या की आशंका में पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह सदर थाना क्षेत्र के शोंख गांव में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर पांच माह के मासूम का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और बिजली निगम नगीना सब डिवीजन के एसडीओ दीपक स्वामी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

शोंख निवासी शमशाद के अनुसार उनके बेटे साहिल की वर्ष 2023 में जेताका गांव निवासी अफसाना से शादी हुई थी। बीते सितंबर में सड़क हादसे में साहिल की मौत हो गई थी। उस समय अफसाना गर्भवती थी और बाद में उसने बेटे मोहम्मद आहिल को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के कुछ दिन बाद अफसाना बच्चे को लेकर मायके चली गई और ससुराल लौटने से इनकार करती रही। कुछ समय बाद परिजनों को बच्चे की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उसका शोंख में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


शमशाद का आरोप है कि बाद में उन्हें बच्चे की हत्या की आशंका हुई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। नगीना थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed