फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Allegations of bribery in the PM Housing Scheme, councilors complain to the CM

Nuh News: पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, पार्षदों ने सीएम से की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
20-20 हजार रुपये लेकर किश्त डालने का आरोप, जांच की मांग उठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नगरपालिका पुन्हाना में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लाभार्थियों की दूसरी किश्त जारी करने में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पार्षदों ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखित शिकायत भेजी है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अमित, देवेंद्र और अनिल द्वारा गरीब लाभार्थियों से 20-20 हजार रुपये की रिश्वत लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के पैसे उनके खातों में डाले जा रहे हैं।
पार्षदों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि योजना का लाभ लेने वाले लोगों का सर्वे का काम इन कर्मचारियों के पास था। इन्होंने सर्वे करने की बजाय नगरपालिका के कार्यालय में बैठकर खुलेआम गरीब लोगों से किश्त के पैसे डालने के नाम पर रिश्वत ली। आरोप लगने के बाद नगर पालिका सचिव ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया है। नगरपालिका पार्षद अजहरुद्दीन, जाकिर, पायल, शाहिद, मरियम, नीतू सैनी, शशिबाला, शमीम, ममता देवी, अशोक कुमार ने सीएम विंडों पर दी शिकायत में बताया जिन लाभार्थियों ने रिश्वत देने से मना किया, उनके खातों में अब तक किश्त नहीं डाली गई है। इससे गरीब परिवारों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

पार्षदों ने ऑडिट की मांग की
नगर पालिका में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पात्र लाभार्थियों को परेशान किया जा रहा है। लाभार्थियों को किश्त के नाम पर बार-बार बुलाया जाता है और रिश्वत मांगी जाती है। पार्षदों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संबंधित कर्मचारियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों की किस्तों का ऑडिट कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन लोगों को लाभ मिला और किन्हें रिश्वत के कारण वंचित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
निजी कंपनी की ओर से थर्ड पार्टी सर्वेयर के रूप में ये कर्मचारी काम कर रहे है। इनका काम नगरपालिका कार्यालय से बाहर का काम है। तीनों कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर काम देखने के लिए कहा है। उक्त लोगों द्वारा अगर किसी से किस्त के लिए पैसे लिए है तो वो लिखित शिकायत दें। कार्रवाई की जाएगी। -साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका सचिव पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed