फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   35 blood donors donated blood voluntarily

Nuh News: 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

Wed, 03 Sep 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Wed, 03 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
नूंह। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपातकालीन जरूरत से निपटने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसायटी, नूंह ने जिला प्रशासन के सहयोग से जिला सचिवालय नूंह में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष रैड क्रॉस सोसायटी नूंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया जबकि अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक विशिष्ट अतिथि रहे। सचिव महेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट किया। मुख्य अतिथि ने 35 रक्तदाताओं को बैज और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं। इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन डॉ. सरबजीत थापर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने कहा कि जरूरतमंद को रक्त के अभाव में भटकना न पड़े, यही शिविर का उद्देश्य है। रक्त एकत्र करने का कार्य डॉ. स्वाति यादव व टीम ने किया। शिविर की सफलता में नरेश कुमार, अक्षय कुमार, नितिन सोनी, रामलाल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed