{"_id":"37ec749f6d44075b1827d0ce7dceafce","slug":"now-you-will-not-be-able-to-go-at-india-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंडिया गेट पर नहीं जा सकेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंडिया गेट पर नहीं जा सकेंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के चलते इंडिया गेट आम लोगों के लिए बंद हो गया है। यह पहला मौका है जब समारोह से छह दिन पहले पर्यटकों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। हालांकि इससे पहले परेड रिहर्सल के दौरान ही इंडिया गेट को बंद किया जाता रहा है।
विज्ञापन
66वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के आगमन के चलते इन दिनों इंडिया गेट का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन बना हुआ है।
विज्ञापन
इसी के चलते बुधवार से इंडिया गेट समेत उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कारणों के चलते आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गयी है। इसके अलावा बोट क्लब भी बंद हो चुका है। इंडिया गेट पर दिल्ली पर्यटन विभाग की हो-हो बस सेवा को भी बंद करवा दिया गया है। इंडिया गेट अब अगले बुधवार से ही खुल पाएगा।
विज्ञापन