फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now settles the murder mystery of ankit in Bangalore !

अंकित की मर्डर मिस्ट्री अब बंगलुरू में सुलझेगी!

Mon, 20 Apr 2015 10:42 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
now settles the murder mystery of ankit in Bangalore !

इंजीनियर हत्याकांड में विभिन्न दिशाओं में जांच के बाद अब सब की निगाहें बंगलूरू पर टिकी हुई है। अब तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, गाजियाबाद हर जगह की खाक छान चुकी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


बंगलूरू टीसीएस कंपनी के साथ-साथ जहां अमीषा नौकरी के दौरान रहती थी, वहां पर जांच टीम पहुंच कर छानबीन करेगी। रविवार को एक टीम बंगलूरू के लिए रवाना हो गई है जो सोमवार सुबह पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी नोएडा पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अंकित को सरेशाम 13 अप्रैल को सेक्टर-76 के पास गोलियों से भून दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना सुलझाने का किया था दावा

now settles the murder mystery of ankit in Bangalore !

शुरू में पुलिस के आला अधिकारियों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया था। मगर एक सप्ताह बाद सभी दावे हवा में तीर चलाने के समान नजर आ रहे हैं।

रविवार को मुजफ्फरनगर अमीषा के घर वालों से व मेरठ अंकित के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ करने के लिए दो टीमें गई हुई थी। मगर पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। अमीषा मार्च माह में ही टीसीएस बंगलूरू से नोएडा ट्रांसफर लेकर आई थी। डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि बंगलूरू एक अहम प्वाइंट हो सकता है।

वहां जांच करने के लिए रविवार को एक टीम रवाना कर दी गई है। सोमवार सुबह टीम वहां पहुंच जाएगी। अमीषा जिस कंपनी में काम करती थी वहां के अधिकारियों व उसके पूर्व सहयोगियों से पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही शादी तय होने के बाद अंकित बंगलूरू जाया करता था उसकी भी जांच की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगलूरू से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

एक संदिग्ध दिल्ली से लाया गया

now settles the murder mystery of ankit in Bangalore !

दिल्ली-एनसीआर में लगभग सभी सफेद होंडा एकॉर्ड की छानबीन कर ली गई। मगर हत्याकांड में प्रयुक्त कार का कहीं पता नहीं चला। शनिवार को पुलिस के हाथ सोरखा की एक होंडा एकॉर्ड लगी थी, लेकिन उसकी जांच की गई तो कागजों में गलती की वजह से वह संदिग्ध पाई गई। डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि उस कार की संलिप्ता हत्यकांड में नहीं थी।

शनिवार को ग्रेटर नोएडा से पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया गया था। मगर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में उसने कई हत्या व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में वह जमानत पर चल रहा है।

शक के आधार पर उसे लाया गया था और पूछताछ की गई मगर उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। वहीं रविवार दोपहर एक अन्य शूटर जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं उसे दिल्ली से हिरासत में लेकर पुलिस यहां ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed