फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now robot will play marbles with students robotic league will be organized soon

Delhi: अब विद्यार्थियों के साथ रोबोट कंचे भी खेलेगा, रोबोटिक लीग में 26 तक करा सकते हैं पंजीकरण

Tue, 24 Jan 2023 06:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 06:07 AM IST
सार

इच्छुक स्कूल और छात्र 26 जनवरी तक दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। छह महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अपना स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Now robot will play marbles with students robotic league will be organized soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : studyfinds

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र अब रोबोटिक बनाना सीखने के साथ उन रोबोटिक के साथ कंचा भी खेलेंगे। आईआईटी दिल्ली का टेक्नोलाॅजी इनोबेशन हब (आईएचएफसी) ज्ञान सहयोगी (नॉलेज पार्टनर) के रूप में 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को पहले रोबोटिक बनाना सीखने और फिर रोबो-कंचा नामक दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दे रहा है। 

विज्ञापन


इच्छुक स्कूल और छात्र 26 जनवरी तक दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। छह महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अपना स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलेगी। आईआईटी दिल्ली के आईएचएफसी के सीईओ आशुतोष दत्त शर्मा ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की योजना के तहत स्कूली छात्रों को रोबोटिक और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) क्षेत्रों से जोड़ना है। ताकि वे इसमें अपना भविष्य बना सकें।

विज्ञापन

इससे बच्चों में रोबोटिक्स के क्षेत्र में जिज्ञासा उत्पन्न होगी। इससे इस क्षेत्र में प्रतिभाओं को खोजने और निखारने में मदद मिलेगी। इस दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 के माध्यम से छात्र रोबोटिक बनाना सीखने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों से भी जुड़ेंगे। दरअसल, इस रोबोटिक खेल प्रतियोगिता को रोबाे-कंचा नाम दिया गया है। इसमें रोबोट कंचा खेलेंगे और रोबोट ही कंचा रोकेंगे। 

रोबोटिक पांच कंचों पर लगाएगा निशाना
प्रतियोगिता में दो टीम एक साथ खेलेंगी। हर टीम में 5 छात्र और एक    शिक्षक मेंटर के रूप में शामिल होगा। एक टीम का रोबोटिक अपने हाथ में कंचा लेकर सामने रखे पांच कंचों पर निशाना साधेगा। जैसे ही रोबोटिक अपने कंचे से सामने वाले कंचों को मारेगा तो वे इधर-उधर फैलते हुए गड्ढों में गिरेंगे। दरअसल, जितने अधिक कंचे गड्ढों में गिरेंगे, उतने ही अधिक अंक संबंधित टीम को मिलेंगे।

विज्ञापन

आईआईटी विशेषज्ञ रोबोटिक बनाना सिखाएंगे 
आईआईटी दिल्ली के आईएचएफसी की टीम स्कूलों में जाकर रोबोटिक बनाने का प्रशिक्षण देगी। इसमें आईएचएफसी के दो स्टार्टअप रैंचो लैब और द इनोवेशन स्टोरी जाकर टीम के साथ रोबोटिक बनाना सिखाएंगे। दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में छह और सात जुलाई को दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 के तहत रोबो -कंचा प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed