{"_id":"56e956b54f1c1b68658b4588","slug":"now-roads-will-have-cctv-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़कों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़कों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में की अंधेरी सड़कों को रोशन किया जाएगा। इसके अलावा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सड़कों पर स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। बुधवार को जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में संबंधित अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जिले में सड़कों पर जितना सुरक्षित माहौल दिया जाएगा, सड़क हादसों में उतनी ही कमी आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्सलेन प्रोजेक्ट, ओवर ब्रिज और बल्लभगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश जिला उपायुक्त ने दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जिन सड़कों पर अंधेरा रहता है, उन पर जल्द लाइटों का इंतजाम किया जाए। इस दौरान प्रादेशिक यातायात प्राधिकरण के सचिव भारतभूषण, फरीदाबाद के एसडीएम महावीर प्रसाद, बल्लभगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता, नगराधीश गौरव अंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन