फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now, it is not enough to just plant saplings; we must keep them alive

Delhi NCR News: अब सिर्फ पौधे लगाने नहीं, उन्हें जिंदा रखना होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
डीडीए ने शुरू की डिजिटल निगरानी व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपने मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026-27 में अहम बदलाव करते हुए पौधों के जीवित रहने और विकास को सफलता का पैमाना बनाया है। पहली बार डिजिटल प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत हर पौधे की जियो-टैगिंग, फोटो रिकॉर्डिंग और रियल-टाइम निगरानी होगी।
पौधों के जीवित रहने की पुष्टि के लिए स्वतंत्र थर्ड पार्टी एजेंसी से ऑडिट कराया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू हुई इस पहल के तहत फील्ड अधिकारियों को विशेष मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया गया है, जिससे पौधरोपण की पूरी जानकारी, फोटो और लोकेशन सीधे केंद्रीय डैशबोर्ड पर अपलोड होगी। इससे रखरखाव में लापरवाही, पौधों के सूखने और दोबारा रोपण की आवश्यकता पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

आम नागरिक डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से पार्कवार पौधरोपण, पौधों की प्रजातियां, जियो-लोकेशन और अभियान की प्रगति देख सकेंगे। अब अभियान की सफलता लगाए गए पौधों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने की दर से तय होगी। तकनीक आधारित निगरानी और स्वतंत्र ऑडिट व्यवस्था से पौधों के संरक्षण की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed