फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now go anywhere in Delhi-NCR ... there is a metro

बदलाव की बयारः दिल्ली-एनसीआर में अब कहीं भी जाइये ...मेट्रो है न

Fri, 11 Sep 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Now go anywhere in Delhi-NCR ... there is a metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

172 दिनों के बाद दिल्ली मेट्रो तीन लाइनों पर दौड़ी। बीते चार दिनों में छह लाइनें खुलने से यत्रियों को काफी राहत मिली। हालांकि, कोवि प्रोटोकाल के बीच से गुजरने में उनका वक्त भी  जाया हुआ। फिर भी लोगों में खुशी इस बात पर दिखी कि अब उनका सफर सहूलियत भरा होगा। बस, ऑटो, टैक्सी के लिए उनको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तीन लाइनों के अलग-अलग स्टेशन से कोविड प्रोटोकॉल की हकीकत को जमीनी पड़ताल करती अमर उजाला की रिपोर्ट...

विज्ञापन


ग्रीन लाइन का इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन
सुबह करीब नौ बजे का वक्त, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के बाहर से एक के बाद एक गुजरती बसें और दूसरे वाहन। वाहनों से उतरकर मेट्रो की तरफ इक्का-दुक्का लोग भी आगे बढ़ते दिखे। सीढ़ियों को चढ़ते ही प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी फिर सैनिटाइजेशन। मौजूद सुरक्षा कर्मियों की तरफ से यात्रियों को सलाह दी जा रही थी कि अगर आरोग्य सेतु एप नहीं है तो इसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद ही मेट्रो स्टेशन के अंदर प्रवेश करने की इजाजत होगी।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकाल के बीच गुजरते हुए आगे ग्रीन लाइन का प्लेटफार्म दिखा। बीच-बीच में मेट्रो कर्मी सीढफिंयों व फर्श की सेनिटाइज करते रहे। आगे ग्रीन लाइन में आपका स्वागत है के अनाउसमेंट के साथ करीब 30 किलोमीटर के सफर की शुरुआत हुईं। हर कोच में तीन-चार यात्री सवार हुए। पंजाबी बाग, पश्चिम विहार और नांगलोई, मुंडका, घेवरा, बहादुरगढ़ सिटी के बाद मेट्रो ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 9.30 बजे नांगलोई में सवार हुए मनीष ने बताया कि अब ड्यूटी जाने के लिए बस की जरूरत नहीं होगी। बस में पहले काफी देरी होती थी, लेकिन मेट्रो से राह आसान हुई है। हालांकि स्मार्ट कार्ड में अभी भी थोड़ा वक्त लगने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि उनके सहयात्री श्याम लाल का कहना  था कि बदलाव अच्छा है और संक्रमण से बचाव से यात्रियों को ही फायदा है। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को पैसे और समय की भी बचत हो रही है।
मेट्रो चली तो पढ़ाई के लिए निकले छात्र भी
फरीदाबाद से हरियाणा में अपने संस्थान के लिए साढ़े पांच महीने बाद जा रहे आशीष और आकाश ने मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब घरवालों ने भी जाने दिया, दूसरे साधनों से जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। आशीष ने बताया कि अब जल्द से जल्द उन्हें पीजी पहुंचने का मौका मिलेगा। वहां पीजी का बकाया भी चुकाएंगे ताकि क्लास शुरू होने पर पढ़ाई में दिक्कत न आए।

Trending Videos

रेड लाइन का शाहदरा मेट्रो स्टेशन

समय सुबह 9:30 बजे
सुबह से ही मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन लग गई थी। इसको देखते हुए मेट्रो का अतिरिक्त स्टाफ स्टेशन के बाहर मौजूद था। बारी- बारी कर यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा था। लाइन में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी तक लाल रंग की लकीरें खींची गई थी। इसी तरह की लकीरें मेट्रो स्टेशन के अंदर भी बनाई गई थी।

मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को कॉविड प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश  दिया जा रहा था। इसके तहत पहले चरण में लोगों के बीच शीरीरिक दूरी बनाई गई थी, दूसरे चरण में यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। जिन यात्रियों का तापमान सामान्य से कुछ अधिक आ रहा था उन्हें थोड़ी देर के लिए ठहरने के बाद फिर से जांचा जा रहा था। तीसरे चरण में यात्रियों के सामान को सैनिटाइज किया जा रहा था। वहीं, चौथे चरण में यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज करने की भी व्यवस्था की गई थी। इसके बाद यात्रियों की जांच कर उन्हें मेट्रो स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा था।

कार्ड रिचार्ज के लिए लगी रही लंबी लाइन
कोरोना को देखते हुए मेट्रो में फिलहाल टोकन से यात्रा की अनुमति नहीं है। वहीं, कुछ यात्रियों के कार्ड में रुपये मौजूद नहीं थे। यही वजह रही कि मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के बाद अधिकतर यात्रियों को कार्ड रिचार्ज कराने के लिए भी लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा। कैश की सुविधा न होने की वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कुछ यातज्री ऐसे भी दिखाई दिए जिन्होंने अपने जानकारों को फोन कर यूपीआई के माध्यम से मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करा मेट्रो का सफर का किया।

वायलेट लाइन का मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन

समय : सुबह 9.45 बजे
वृहस्पतिवार सुबह सात बजे से वायलट लाइन मेट्रो भी लोगों की सेवा में तत्पर हो गई। लेकिन अभी मेट्रो को सवारियां नहीं मिल रही हैं। सुबह लगभग पौने 10 बजे थे, लेकिन मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन बिल्कुल खाली दिख रहा था। मेट्रो स्टेशन के बाहर सन्नाटे जैसा माहौल था। जबकि अंदर भी कम लोग ही दिखाई दे रहे थे। सामान्य दिनों में खचाखच भीड़ से भरा रहने वाला मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन वृहस्पतिवार को खाली दिख रहा था। यहां बड़ी संख्या में ब्लू लाइन और वायलेट लाइन मेट्रो के यात्री ट्रेनों की अदला बदली करते हैं। लेकिन वृहस्पतिवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के भीतर जाने वाले यात्रियों की संख्या न के बराबर थी। वहीं मेट्रो से बाहर आने वालों की संख्या भी बेहद कम थी। मेट्रो में जाने वालों से अधिक लोग मंडी हाउस बस स्टैंड पर नजर आ रहे थे।

ऑटो वालों को नहीं मिल रही सवारी
मेट्रो बंद थी तो लंबी दूरी की सवारियां मिलती थीं। लेकिन जब से मेट्रो चलना शुरू हुई है, तो शहर में 30-40 रूपए से ऊपर की सवारियां मिलनी बंद हो गई हैं। - पिंकू, ऑटो चालक

सुबह से खड़े हैं लेकिन यवारियां नहीं मिल रही हैं। मेट्रो नहीं चल रही थी तो लोग घर से निकलकर ऑटो ढूंढते थे। अब लोग केवल मेट्रो स्टेशन तक ऑटो ले रहे हैं, अब लौटने की सवारी नहीं मिल रही है। 
-दिनेश, ऑटो चालक

लोगों ने कहा...
काफी समय बाद रेड लाइन में सफर करने का अवसर मिल रहा है। बसों में सफर करके परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में मेट्रो चलसे अब फिर से सुविधा हुई है।
-सीमा 
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन व्यस्त लाइनों में शुमार है। कोरोना से पहले मैं प्रतिदिन इसी लाइन से सफर करता था। अब यह सुविधा दोबारा नई व्यवस्था के साथ  मिल रही है।
-संजीव
मेट्रो न चलने के कारण बसों में धक्के खाने पड़ते थे। वहीं, संक्रमण का डर भी कहीं ज्यादा अधिक था। हालांकि, यहां कोरोना के प्रोटोकॉल के साथ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है जो सराहनीय है।
विनय 
मेट्रो में यदि सुरक्षा के साथ सफर किया जाए तो कोई हर्ज नहीं है। यही वजह है कि मैंने भी मेट्रो के सफर को प्राथमिकता दी है। अब बार-बार बस बदलने की परेशानी भी नहीं होगी।
-सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed