{"_id":"3ff9b667d8d5567b9318d22e9c2f21ae","slug":"now-get-tatkal-ticket-by-pink-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 07 May 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर सबौता गांव के समीप स्विफ्ट कार में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो छात्र राशिद और फारूख यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ जा रहे थे।
जैसे ही वह जेवर कोतवाली क्षेत्र के साबौता गांव के समीप पहुंचे आगे जा रही स्विफ्ट कार से बाइक टकरा गई। दोनों छात्र उछल कर दूर जा गिरे। उपचार के दौरान राशिद की मौत हो गयी। फारूख की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया।
वहीं एक अन्य मामले में स्विफ्ट कार में पीछे से वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। कार में सवार फरीदाबाद निवासी महेंद्री और गुडडू घायल हो गए। दोनों फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। जेवर के समीप हादसा हुआ। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन