{"_id":"60f309de9a27770bb9e8c8ed1d0e7381","slug":"now-every-day-in-the-week-would-collect-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में हर दिन जमा होगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में हर दिन जमा होगा टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में असुविधा नहीं होगी। जोन चार के लोगों को अब सेक्टर 34 कार्यालय में ही सातों दिन तक टैक्स जमा करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
संयुक्त निगमायुक्त-चार अनु ने बताया कि निगमायुक्त विकास गुप्ता के निर्देश पर संपत्ति मालिकों की सुविधा के लिए यह प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के पुराने कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केन्द्र (सीएफसी) में पहले से ही सप्ताह के सातों दिन 12 घंटे तक संपत्ति कर अदायगी की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
इसे अब सेक्टर 34 कार्यालय में भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, संपत्ति कर की अदायगी नगर निगम की वेबसाइट www.mcg.gov.in पर ऑनलाइन भी की जा सकती है।
विज्ञापन
संपत्ति मालिक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग के माध्यम से संपत्ति कर की ऑनलाइन अदायगी कर सकते हैं। नगर निगम के आयुक्त विकास गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों के पास प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं गया है।
वह वेवसाइट पर दी गई जानकारी के हिसाब से अपने क्षेत्रफल का हिस्सा स्वयं जोड़कर अपने क्षेत्र में टैक्स जमा करें। नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी मालिक को टैक्स जमा करने के लिए बिल का इंतजार नहीं करना है।